{"_id":"64fcb7bf0961208f280dfe89","slug":"accused-of-beating-student-dragging-her-by-hair-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-5425-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छात्रा को पीटने, बाल पकड़कर घसीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छात्रा को पीटने, बाल पकड़कर घसीटने का आरोप
विज्ञापन
अभिभावक ने स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ दी तहरीर
निघासन। एक अभिभावक ने विद्यालय प्रबंधक पर अपनी मासूम बेटी की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पढुआ पुलिस से शिकायत की है।
तहरीर में गांव खरवहिया नंबर दो निवासी वीपेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया है कि उसकी पुत्री श्रेया गुप्ता गांव के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा दो की छात्रा है। शनिवार दोपहर छात्रा के पेट में अचानक दर्द होने पर वह क्लास टीचर से छुट्टी लेकर अपने घर जा रही थी। तभी स्कूल के गेट पर विद्यालय के प्रबंधक ने छात्रा को रोककर उसकी पिटाई कर दी। प्रबंधक ने छात्रा को बाल पकड़कर घसीटा भी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक और बालक ने प्रबंधक पर पीटने का आरोप लगाया है।
बताया है कि वह विद्यालय के सामने ठेली पर खाद्य सामग्री बेचता है। शनिवार दोपहर विद्यालय प्रबंधक ने बगैर किसी आरोप के उसकी पिटाई कर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि अभिभावक से शिकायत मिली है। जांच कर विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रबंधक ने पिटाई के आरोपों को निराधार बताया है। संवाद