फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused accused of rape increased, elder sister also played a role in the murder of the teenager

Lakhimpur Kheri News: आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ी, किशोरी की हत्या में बड़ी बहन की भी भूमिका

Sun, 08 Oct 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Accused accused of rape increased, elder sister also played a role in the murder of the teenager
सिकंदराबाद। नीमगांव के एक गांव निवासी छात्रा की हत्या मामले में एक नया मोड़ आया है। किशोरी की हत्या में बड़ी बहन भी भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने मृतका की बड़ी बहन को आरोपी बनाकर बाल सुधार गृह बाराबंकी भेजा है। उधर, हत्यारोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक ने करीब 10 दिन पूर्व नीमगांव थाने में तहरीर दी थी कि 25 सितंबर की रात उसकी दो बहनें एक साथ चारपाई पर सोई थीं। सुबह छोटी बहन मृत अवस्था में मिली। जानकारी न होने की वजह से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीन दिन बाद पता चला कि मैलानी के देवीपुर निवासी सचिन उसकी बड़ी बहन से मिलने आया था। छोटी बहन ने देख लिया तो गला दबाकर हत्या कर दी। केस दर्ज होने के बाद शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया थआ।
विज्ञापन

मामले में पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही थी। मृतका की बड़ी बहन का मेडिकल कराया गया। आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई। जांच के बाद मृतका की बड़ी बहन को भी आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने बताया कि हत्या की घटना में मृतका की बड़ी बहन की संलिप्तता पाई गई। आरोपी किशोरी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह बाराबंकी भेजा गया है। हत्यारोपी युवक पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed