फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accounts not feed, how to reach conversion cast

खाते फीड नहीं, कैसे पहुंचे कन्वर्जन कास्ट

Sun, 15 Aug 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accounts not feed, how to reach conversion cast
परिषदीय स्कूलों का मामला, बीएसए ने सभी ब्लॉकों के बीईओ को जारी किए नोटिस
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों के सभी विद्यार्थियों/ अभिभावकों के बैंक खातों की फीडिंग प्रेरणा पोर्टल पर न होने से हजारों विद्यार्थियों को एमडीएम योजना का अनाज और कन्वर्जन कास्ट नहीं मिल पा रही है। मामले में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने सभी ब्लॉकों के बीईओ को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
कोविड महामारी के चलते 2020 से परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बंद है, जिससे सरकार ने पिछले वर्ष से ही एमडीएम की प्रतिपूर्ति के रूप में अनाज व कन्वर्जन कास्ट का वितरण अभिभावकों के माध्यम से कराना शुरू किया था। एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद सभी ब्लॉकों में प्रेरणा पोर्टल पर हजारों विद्यार्थियों/ अभिभावकों के खाते फीड नहीं किए गए हैं, जिससे कन्वर्जन कास्ट विद्यार्थियों के खाते में नहीं पहुंच पा रही है। इससे बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली सवालों में है।
विज्ञापन

लखीमपुर नगर क्षेत्र में स्थिति बेहद खराब है, क्योंकि 2647 विद्यार्थियों के सापेक्ष 2496 विद्यार्थियों के खाते फीड नहीं हुए हैं जो 5.70 प्रतिशत है। गोला नगर क्षेत्र में 827 विद्यार्थियों के सापेक्ष 638 विद्यार्थियों के खाते प्रेरणा पोर्टल पर फीड नहीं हुए हैं। इससे यहां भी प्रगति 22.85 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी नगर क्षेत्र में 1280 विद्यार्थियों के सापेक्ष 1174 विद्यार्थियों के खाते फीड नहीं हो पाए हैं। ऐसे ही बेहजम ब्लॉक में 29544 विद्यार्थियों के सापेक्ष 25551 विद्यार्थियों के खाते फीड नहीं हो पाए हैं। बांकेगंज ब्लॉक में 27691 विद्यार्थियों के सापेक्ष 15049 विद्यार्थियों के खाते प्रेरणा पोर्टल पर फीड नहीं हो पाए हैं। लखीमपुर ब्लॉक में 41660 विद्यार्थियों के सापेक्ष 40123 विद्यार्थियों के खाते फीड नहीं किए गए हैं।
ईसानगर ब्लॉक में 38249 विद्यार्थियों के सापेक्ष 12817 विद्यार्थियों के खाते फीड नहीं कराए गए हैं। फूलबेहड़ ब्लॉक में 36497 विद्यार्थियों के सापेक्ष 27151 विद्यार्थियों के खाते प्रेरणा पोर्टल पर फीड नहीं हुए हैं। रमियाबेहड़ ब्लॉक में भी 41608 विद्यार्थियों के सापेक्ष 40281 विद्यार्थियों के खाते फीड नहीं कराए गए हैं।
निघासन में 53155 विद्यार्थियों के सापेक्ष 23965 विद्यार्थियों के खाते फीड नहीं हो पाए हैं। बिजुआ में 37155 के सापेक्ष 24250 विद्यार्थियों के खाते फीड नहीं हुए हैं। मितौली ब्लॉक में 40431 विद्यार्थियों के सापेेक्ष 17061 विद्यार्थियों के खाते फीड नहीं हुए हैं। ऐसे ही शेष अन्य ब्लॉकों में भी विद्यार्थियों/अभिभावकों के खाते फीड न होने से उन्हें कन्वर्जन कास्ट की किस्त नहीं मिल पा रही है।

सभी नगर और ब्लॉक क्षेत्रों में प्रेरणा पोर्टल पर विद्यार्थियों के खातों की फीडिंग शत-प्रतिशत नहीं कराई गई है, जिससे विद्यार्थियों को कन्वर्जन कास्ट भेजने में बाधा आ रही है। सभी बीईओ को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही पोर्टल पर भी विद्यार्थियों के खातों की फीडिंग कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
- डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed