{"_id":"67b0c5cf46cdf20d5f0655b1","slug":"accountant-suspended-for-not-measuring-pond-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-139395-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तालाब की पैमाइश न करने पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तालाब की पैमाइश न करने पर लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आदेश के बाद भी तालाब की पैमाइश न करने पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को निलंबित करने का आदेश दिया। डीएम की इस कार्रवाई से अन्य लेखपालों में हड़कंप मच गया। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल शनिवार को सदर तहसील में जनसुनवाई कर रही थीं। तभी एक शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि तलाब पैमाइश के लिए कई बार प्रार्थनापत्र दे चुका है, लेकिन आज तक नहीं हो सका। इस संबंध में जब डीएम ने पड़ताल कराई तो पता चला कि खंड विकास अधिकारी सदर ने संबंधित लेखपला को जून 2024 में पत्र लिखकर मूड़ाधामू में भुइयाताली तालाब की पैमाइश कराने को कहा था। लेकिन, लेखपाल ने नहीं की।
इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताते हुए मूड़ाधामू के लेखपाल भीमरतन को तत्काल निलंबित करने के लिए निर्देश सदर एसडीएम को दिए।