{"_id":"653c02ec9e11a2a5b9001129","slug":"accountant-missing-with-three-lakh-rupees-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-8425-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन लाख रुपये लेकर लापता हुआ मुनीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन लाख रुपये लेकर लापता हुआ मुनीम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राइस मिल मालिक से तीन लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने गया मुनीम लापता हो गया। काफी देर तक वापस न आने पर व्यापारी ने सूचना पुलिस को दी। देर शाम तक मुनीम का पता नहीं चला। पुलिस और व्यापारी उसकी तलाश में जुटे हैं।
रामासरे इंडस्ट्रीज राइस मिल- राजापुर के मालिक शशिधर मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सरसवा निवासी भूपेंद्र सिंह उनकी फर्म में चार वर्षों से मुनीम के पद पर काम करता है। शुक्रवार की दोपहर मुनीम भूपेंद्र भारतीय स्टेट बैंक की एसएमई शाखा से 5.35 लाख रुपये की चेक का भुगतान लेकर आया। दोपहर करीब दो बजे मुनीम को एसबीआई की अस्पताल रोड शाखा में तीन लाख रुपये जमा करने भेजा था। मुनीम उनकी ही बाइक से बैंक गया था। काफी समय बीतने के बाद भी जब मुनीम नहीं लौटा तो उन्हें आशंका हुई।
मुनीम भूपेंद्र का फोन भी बंद मिला। राइस मिल मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि बाइक तो मिल गई है, लेकिन मुनीम का पता नहीं चला है। शहर कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि शाम करीब चार बजे मुनीम के लापता होने की सूचना मिली है। तलाश की जा रही है।