{"_id":"66184784546efc14f408ba66","slug":"accountant-lost-his-life-due-to-illicit-relations-accused-couple-sent-to-jail-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-117725-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अवैध संबंधों में गई थी मुनीम की जान, आरोपी दंपती को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अवैध संबंधों में गई थी मुनीम की जान, आरोपी दंपती को जेल भेजा
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। चार दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के एएचसी ईंट भट्ठा के मुनीम का शव झोंपड़ी में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुनीम की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरपी दंपती को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुनर्भू ग्रंट निवासी शैलेश कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा था कि उसके पिता शंकर लाल उर्फ विजय कुमार (45) एएचसी खम्हौल के ईंट भट्टे पर मुनीम थे। उसी भट्टे पर एक महिला और उसका पति ईंट पथाई का काम करता था। परिसर में ही बनी झोंपड़ी में दंपती रहते थे। सात अप्रैल को झोंपड़ी में पिता का शव मिला।
पुलिस की जांच के अनुसार, मुनीम के भट्टे पर ईंट पाथने का काम करने वाली महिला से अवैध संबंध बन गए थे। घटना के दिन झोंपड़ी में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर महिला के पति ने मुनीम को पकड़ लिया था। महिला और उसके पति ने फावड़े के डंडे से मुनीम शंकर लाल के सिर पर प्रहार किए थे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सिर में खुली चोट नहीं थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर में चोट बताया गया था। संदेह होने पर पूछताछ करने के दौरान महिला और उसके पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।