फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 13 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
accident
लखीमपुर खीरी। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को निघासन कोतवाली के गांव भौवापुरवा निवासी रामचंद्र अपनी रिश्तेदारी में मुंडन में शामिल होने गया था। रिश्तेदारी से लौटते समय रामचंद्र निघासन से अपने परिचित तेजपाल की बाइक पर बैठ गया। शाम करीब आठ बजे रकेहटी के आगे धवईपुरवा मोड़ के पास तेजपाल की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। रामचंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल सीएचसी पहुंचाया। संवाद
ट्रॉली पलटने से 11लोग घायल
पसगवां। नेशनल हाईवे पर उचौलिया क्षेत्र में टायर फटने से एक ट्रॉली पलट गई, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिये शाहजहांपुर भेजा गया है। पसगवां क्षेत्र के ग्राम किरियारा से करीब 40 लोग सवार होकर हरदोई जिले के शाहाबाद के निकट टुर्मुकी मेला देखने जा रहे थे कि हाईवे पर सुखेता नाला के निकट सोमवार की शाम साढ़े छह बजे ट्रॉली का टायर फट गया, जिससे वह पलट गई। हादसे में जीशान (15), गुलाम वारिस (13) पुत्र रानू , शीबू (15) पुत्र साहिद खान, सलमान (18) पुत्र फिराकत, समशुद्दीन (15 पुत्र) जौहर, सलमान पुत्र अब्बास, तहजीब (15) पुत्री नवी अहमद, अतिका (45) पत्नी सलमतुल्ला, हसनैन (12) पुत्र लाल मोहम्मद , हसन्ने (7) पुत्र नाजिम ,बुद्धन (55) पुत्र बलीशेर घायल हो गए। जिन्हें उचौलिया पुलिस ने इलाज के लिए शाहजहांपुर भेजा है। किरियारा के प्रधान कैफ खान ने मौके पर पहुंच कर मदद की।
विज्ञापन

बाइक-आटो की भिड़ंत में एक जख्मी
पलियाकलांन। पलिया-निघासन रोड पर बल्लीपुर के पास तेज रफ्तार आटो ने सामने से आई बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज प्राइवेट क्लीनिक पर कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझगईं निवासी पत्रकार मोहम्मद नसीम किसी काम से बल्लीपुर जा रहे थे। इस दौरान वापसी करने के दौरान पलिया-निघासन रोड पर एक तेज रफ्तार आटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें उनके पैर में काफी गंभीर चोटें आईं है। लोगों ने इलाज के लिए उन्हें प्राइवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद आटो को पकड़ लिया गया है जबकि चालक फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed