{"_id":"607dd1b28ebc3e908b3727fc","slug":"accident-lakhimpur-news-bly4444182156","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
मितौली में महिला की मौत के बाद रोती बिलखतीं घर की महिलाएं। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
मितौली (लखीमपुर खीरी)। वोट डालने के बाद घर लौट रहीं देवरानी, जेठानी को वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे देवरानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल जेेठानी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ग्राम पंचायत बबौना के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर वोट डालकर खुर्दा गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुरेंद्र (40) अपनी जेठानी गीता वर्मा पत्नी वीरेंद्र के साथ घर लौट रहीं थीं। तभी पिपरिया मोड़ के पास एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से देवरानी सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन घायल गीता वर्मा को जिला अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा हुआ।
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला समेत दो घायल
मितौली। कस्ता कस्बे के पास लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी अनूप कुमार पुत्र जयकरन व गंगादेवी पत्नी मंगली प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कार की टक्कर से दादी की मौत, पोता घायल
मितौली। कस्ता कस्बे के पास लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर एक मारुति वैन की टक्कर से थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी अनूप कुमार व उसकी दादी गंगादेवी गंभीर रूप से घायल हो गए, बाद में दादी की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनूप अपनी दादी को लेकर रिश्तेदारी से गांव जा रहा था। इसी दौरान कस्ता चौराहे पर उसकी बाइक को वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायलों हुए लोगों को मितौली सीएचसी लाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में दादी गंगा देवी की मौत हो गई।
सियार से टकराकर पलटी बाइक, चालक घायल
मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर नौगवां के पास मार्ग पर अचानक आए एक सियार से टकराकर बाइक पलट गई।
वनघुसरी गांव निवासी रामस्वरूप का 38 वर्षीय पुत्र सुभाष रविवार देर शाम बाइक से पलिया जा रहा था। इस दौरान नौगवां आर्यावर्त बैंक के पास सड़क पर सियार आ गया, जिससे टकराकर बाइक सड़क पर गिर गई, जिससे सुभाष जख्मी हो गया। राहगीरों ने आनन-फानन में नौगवां के एक प्राइवेट क्लीनिक पर उसे भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुभाष ने हेलमेट नहीं लगाया था। संवाद