{"_id":"5f971d7d8ebc3e9b9b454ef7","slug":"accident-lakhimpur-news-bly424787541","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लीपुर गांव में करंट से युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
झगईं में करंट से मृतक अखिलेश का फाइल फोटो।
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
मझगईं। रविवार रात जागरण देखकर घर लौटे बल्लीपुर निवासी युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे ,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बड़े भाई ने मोबाइल चार्ज करते समय भाई के करंट लगने से मौत होना बताया है।
विज्ञापन
बल्लीपुर गांव निवासी चेतराम का 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो भाई राजेश व साधू अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। जबकि वह मां रामजती व पिता के साथ रहता था। माता-पिता से अलग एक कमरे में वह सोता था। रविवार रात पास में ही दुर्गा माता मंदिर पर जागरण से आने के बाद वह लगभग दो बजे सो गया था। कुछ देर बाद रात में उसकी आवाज सुन जब भाई और अन्य लोग उसके कमरे में पहुंचे तो वह चारपाई के नीचे पड़ा था। पास में ही केबिल का एक टुकड़ा भी पड़ा था, जो बोर्ड से लगा हुआ था। युवक का शरीर गर्म देखकर लोग उसे लेकर पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई साधू ने मोबाइल चार्ज करते समय लगे करंट से मौत होने की बात बताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।