फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

ट्रक की टक्कर से बाइक पर जा रही महिला की मौत

Fri, 23 Oct 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
accident
मृतक महिला सुशीला की फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। संपूर्णानगर रोड पर मंडी गेट के सामने ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे नीचे गिरकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पुत्र-पुत्री और पति को मामूली चोटें आईं हैं। सभी एक बाइक पर सवार होकर थाना हैदराबाद क्षेत्र के मुड़िया सरल गांव जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर से गुजर रहे विधायक रोमी साहनी ने परिजन को ढांढस बंधाया। चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

थाना हैदराबाद क्षेत्र के मुड़िया सरल गांव निवासी सोहनलाल मौर्या संपूर्णानगर के विशेनपुरी में एक स्कूल में अध्यापक हैं। वह संपूर्णानगर में कमरा लेकर रहते हैं। गुरुवार को वह पत्नी सुशीला देवी(40), पुत्र विशाल, पुत्री शिवानी के साथ एक बाइक पर सवार होकर संपूर्णानगर से आ रहे थे। मंडी गेट पर पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सुशीला देवी सड़क पर जा गिरीं और उनके सिर में गहरी चोट आई। इससेे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति सोहनलाल, पुत्र विशाल, पुत्री शिवानी को मामूली चोटें आईं हैं। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद उधर से गुजर रहे विधायक रोमी साहनी ने भी पूरे मामले की जानकारी ली और पति समेत बच्चों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

पुत्र व पुत्री का रो-रोकर बेहाल
मृतका के पुत्र विशाल व पुत्री शिवानी का अपनी मां का शव देखकर रो-रोकर हाल बेहाल हो रहा था। 12 वर्षीय पुत्र और 10 वर्षीय पुत्री अपने आंखों के आंसू नहीं रोक पा रही थी। पति भी बदहवास हालत में अपने बच्चों को संभाल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइक व एक कार में टक्कर, तीन घायल
महंगापुर/संपूर्णानगर। पलिया-संपूर्णानगर रोड पर तेज रफ्तार आल्टो कार दो अलग-अलग बाइकों से टकरा गई। जिसमें सुमेरनगर निवासी संतोष कुमार, त्रिलोकपुर निवासी बलराम और मिर्चिया निवासी पलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। संवाद
बोलेरो की टक्कर से बाइक और ठेलिया चालक घायल
महेवागंज। बरातियों को लेकर लौट रही बोलेरो की टक्कर से बाइक और ठेलिया चालक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बोलेरो कब्जे में लेली है।

थाना फूलबेहड़ के गांव मिलपुरवा से बुधवार देर शाम बरातियों को लेकर एक बोलेरो नकहा की ओर जा रही थी। कस्बे में पुलिस चौकी के निकट सदर कोतवाली के गांव माधवपुर (टहारा) निवासी बाइक सवार शिवमोहन को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख चालक ने तेजी से बोलेरो भगाने का प्रयास किया। इससे वह ठेलिया में जा भिड़ा। हादसे में महेवा निवासी ठेलिया चालक गुड्डू छिटक कर दूर गिरा। इससे वह भी चोटिल हो गया। लोगों को पीछा करते देख चालक बोलेरो को प्लाईवुड फैक्टरी के पास छोड़ कर भाग निकला। परिवार वालों ने दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed