फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

रोडवेज बस ने साइकिल सवार युवक को रौंदा, मौत

Wed, 02 Sep 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
accident
ओयल में हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़| - फोटो : LAKHIMPUR
ओयल। लखीमपुर डिपो की तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आते ही परिवार में चीखपुकार मच गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ठठेरन टोला निवासी संजय (40) पुत्र मुन्नू जलनिगम के निकट एक हलवाई की दुकान पर मिष्ठान बनाने का काम करता था। रविवार को वह काम निपटाकर साइकिल से घर वापस आ रहा था। लखीमपुर और ओयल के बीच स्थित बाबू रामेश्वर दयाल डिग्री कॉलेज के निकट लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बस ने पीछे से उसे जोरदर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दिलीप प्रजापति ने उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन 108 एंबुलेंस से लखनऊ ले गए, जहां उपचार के दौरान रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज दिलीप प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अकेला कमाने वाला था संजय
हादसे में मारे गए मोहल्ला ठठेरन टोला निवासी संजय मुफलिसी की जिंदगी गुजर बसर कर रहा था। वह अकेला कमाने वाला था। उसके बुजुर्ग पिता का एक हाथ पूर्ण रुप से खराब है। ससुर भी पैरालिसिस के मरीज हैं। पत्नी, दो नाबालिग पुत्रियां और एक नाबालिग पुत्र है। परिवार का खर्च चलान वाले संजय की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का एक मात्र सहारा छिन जाने से परिवार के सामने अब भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। उसकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक फिसलने से विहिप नेता घायल
संसारपुर विश्व हिंदू परिषद के कुंभी प्रखंड अध्यक्ष सिकंद्राबाद निवासी पीयूष जायसवाल की बाइक गड्ढा बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह घायल हो गए। वह किसी काम से संसारपुर आ रहे थे। गोला-खुटार मार्ग पर ग्राम मुरादपुर के निकट सड़क के गड्ढे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक असंतुलित हो कर गिर गई। हेलमेट लगा होने से उनके केवल हाथ और पैर में चोट लगी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed