{"_id":"5e31ca868ebc3e8d3e2f9460","slug":"accident-lakhimpur-news-bly393830958","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में लापता युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में लापता युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। शारदा नदी में बहे युवक की तलाश में गोताखोर, फ्लड पीएसी के जवान व स्थानीय ग्रामीण पूरे दिन जुटे रहे, लेकिन उसका तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चला।
सोमवार की शाम गांव सरसवां के ग्रामीण नाव से नदी पार कर रहे थे। नाव पर करीब 11 लोग सवार थे। सभी पशुओं का चारा लेकर घर वापस लौट रहे थे। अचानक नाव पलट गई थी, जिससे गांव सरसवां निवासी दिव्यांस (25) नदी में बह गया था, जबकि अन्य लोग किसी तरह से तैर कर बाहर आ गए थे। जिसकी तलाश में स्थानीय गोताखोरों के अलावा फ्लड पीएसी भी लगाई गई। गोताखोरों के साथ ग्रामीण भी उसकी तलाश करते रहे। फ्लड पीएसी जवानों ने भी स्टीमर से करीब तीन किलोमीटर तक नदी को खंगाल लिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तीसरे दिन भी दिव्यांश का पता न लगने से उसके परिवार में चीखपुकार मची है। बुधवार को एसडीएम एस सुधाकरन मौके पर पहुंचे। उन्होंने लापता युवक के घर वालों को ढाढ़स बंधाया। एसडीएम ने बताया नदी में युवक की तलाश चल रही है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। स्टीमर से फ्लड पीएसी भी तलाश कर रही है।