{"_id":"5e31ca878ebc3e4b4335386f","slug":"accident-lakhimpur-news-bly393830842","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरवल/महेवागंज। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के भुलभुलिया गांव में बुधवार शाम खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया, इससे टोचन कर रहे ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
भुलभुलिया गांव निवासी कमलेश (30) पुत्र जसकरन बुधवार शाम किसी व्यक्ति का ट्रैक्टर टोचन करने खेत पर गया था। बताते है खेत में फंसे ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए उसने अपने ट्रैक्टर को टोचन कर उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था। गांव के समीप पुलिया के पास अचानक ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चला रहा कमलेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खेत पर मौजूद लोगों ने जब तक ट्रैक्टर सीधा करवाया। तब तक कमलेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव को घर ले गए। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।