फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल

Wed, 22 Jan 2020 06:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
accident
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर मझौरा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, घटना के बाद कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया लेकिन परिवार वालों के पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद सड़क पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बरबंडा निवासी एजाज का पुत्र जुबैर (22) अपने फरसहिया निवासी साथी अजय के साथ बाइक से भीरा से पलिया लौट रहा था। इस दौरान मझौरा के पास पलिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जुबैर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद रोड पर काफी भीड़ जमा हो गई। उधर, घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लेकिन मृतक के घरवालों के पोस्टमार्टम से इंकार करने पर शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एक हिस्सा जहां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों में भी डूबी शोक की लहर
शहर के प्रमुख व्यापारी व कमल साउंड सर्विस के मालिक एजाज के पुत्र जुबैर की दुर्घटना में हुई मौत के बाद व्यापारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। ऐसे में काफी संख्या में व्यापारी मृतक के घरवालों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed