फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident

ब्लेड के तारों पर गिरकर बाइक सवार घायल

Mon, 13 Jan 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
accident
बांकेगंज। कस्बा से सटे पसियापुर गांव की रोड पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक चालक रोड किनारे खेत में लगे ब्लेड के तारों की बाड़ पर गिर गया। जिससे उसके दाहिने पैर का आधे से अधिक हिस्सा कट गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब तीन बजे मैलानी निवासी 27 वर्षीय युवक अजय कुमार बाइक पर सवार होकर बांकेगंज कस्बा से सटे पसियापुर गांव में रिश्तेदारी में आ रहा था। गांव से कुछ दूरी पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से अजय लड़खड़ाकर रोड किनारे खेत में लगे ब्लेड के तारों पर गिर गया। जिससे उसके दाहिने पैर के घुटने का 70 फीसदी से अधिक कटने से वह लहूलुहान हो गया। सड़क पर जख्मी पड़े युवक को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस सहित उसके रिश्तेदारों को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस और रिश्तेदारों ने उसे बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसके प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ब्लेड के तारों की बाड़ बन रही जानलेवा
जंगली और छुट्टा जानवरों से फसलों के बचाव को जंगल से सटे इलाके में खेतों के चारों ओर ब्लेड के तारों की बाड़ राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। रोड से सटे खेतों के किनारे गुजरने वाले बाइक और साइकिल सवार लोग संतुलन बिगड़ने से अक्सर तारों की बाड़ में उलझकर गिरने के बाद घायल हो रहे हैं। इससे फसलों का तो बचाव हो जाता है पर इंसानों की जान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानवरों से फसल बचाव के लिए लोग पहले कटीले तार लगाया करते थे। अब लोगों ने कटीले तारों की जगह ब्लेड वाले तार और बिजली चलित बाड़ लगाना शुरू कर दी है। जो जंगली और छुट्टा जानवरों के साथ-साथ इंसानों के लिए भी जानलेवा बन रहे हैं। मैलानी से बांकेगंज रिश्तेदारी में आ रहा बाइक सवार युवक अजय कुमार भी इन्हीं ब्लेड के तारों की बाड़ में उलझकर बुरी तरह जख्मी हो गया।

खेतों की रखवाली के लिए ब्लेड तारों की बाड़ लगाने पर प्रतिबंध है। उच्च न्यायालय ने भी इसे संज्ञान में लिया है। इसके बावजूद ब्लेड वाले तारों की बाड़ लगाई जा रही है। जिले में जंगल किनारे के खेतों में लगी ब्लेड वायर बाड़ से कई दुर्घटनाएं होने के बाद भी अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई होने का कोई रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed