{"_id":"5dfa6d9d8ebc3e87f34d7ad9","slug":"accident-lakhimpur-news-bly388521456","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया में कार घुसी, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया में कार घुसी, पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी टाउन। नकहा क्षेत्र के पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के लिए बेरिकेडिंग न होने पर मंगलवार रात एक कार निर्माणाधीन पुलिया में घुस गई। इस घटना में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा।
एक ही परिवार के महिलाओं समेत पांच लोग मंगलवार देर शाम धौरहरा के सरसवा गांव से लखीमपुर गंगोत्री नगर रिश्तेदार के यहां एक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रात करीब नौ बजे अचानक कार नकहा क्षेत्र के पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया में घुस गई। घटना से कार में सवार लोगों की चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी तत्काल चौकी पुलिस को दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल सचिन कुमार (25) पुत्र जयप्रकाश, लक्ष्मी देवी (35) पत्नी लवकुश, शिवम कुमार (23), सोनाली देवी (22) पत्नी शिवम कुमार, डेढ़ वर्षीय लविश कुमार पुत्र लवकुश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा में भर्ती कराया गया। कार के चालक ने बताया हाईवे पर बेरीकेडिंग न होने के कारण कार पुलिया में घुसी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मानपाल सिंह नकहा ने कहा कि घटना की तहरीर मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।