{"_id":"5df7c8a78ebc3e87c56e943b","slug":"accident-lakhimpur-news-bly3882294196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से खचाखच भरी वैन पलटी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से खचाखच भरी वैन पलटी, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। पलिया से सवारियां भरकर तिकुनियां जा रही मारुति वैन पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर पलट गई, जिससे एक महिला घायल हो गई। अन्य सवारियां सुरक्षित बाहर निकल आयीं।
सिंगाही निवासी राजेंद्र सोमवार को तिकुनियां के एक व्यक्ति की वैन में बसंतापुर के कुछ लोगों को बैठाकर पलिया गए थे। वहां पर उन लोगों के छोड़कर वापस आ रहे थे। खाली गाड़ी होने के कारण उसने निघासन आने वाली करीब 13 सवारियों को बैठा लिया। चार सवारी आगे बैठीं थीं। इससे राजेंद्र को गियर डालने में समस्या हो रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में उसने गियर लगाया, लेकिन आगे अधिक सवारियों के कारण गियर नहीं पड़ा, वैन अनियंत्रित होकर सड़क के उत्तर की तरफ पलट गई। वैन में सवार गड्डी पुरवा निवासी माधुरी को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। किसी तरह से सभी सवारी पलटी हुई वैन से बहार निकलीं। सूचना पर पुलिस पहुंचती इससे पहले ही सवारियां दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गईं।