{"_id":"5df51fb38ebc3e878f25b9b3","slug":"accident-lakhimpur-news-bly3880815114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती हाईवे पर बाइक की टक्कर से वकील की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती हाईवे पर बाइक की टक्कर से वकील की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान। दुकान से सामान लेकर पैदल घर जा रहे वकील को पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घायल वकील को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।
गांव धौरहरा खुर्द निवासी जसकरन लाल वर्मा (48) पेशे से वकील थे। शुक्रवार की शाम घर से सामान लेने कस्बा फरधान आए थे। शाम करीब आठ बजे सामान लेकर पैदल घर जा रहे थे। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर किसान इंटर कॉलेज के आगे पीछे से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे जसकरन लाल वर्मा सिर के बल सड़क पर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोटे आईं। हादसे के बाद चालक बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल वकील को लेकर सीएचसी फरधान पहुंचे। डॉक्टर के रेफर करने पर परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया बाइक कब्जे में ले ली है। मृतक के परिजन ने अभी तक कोई तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
शव गांव पहुंचा तो परिवार में मचा कोहराम
जसकरन का लखनऊ से शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार में बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश वर्मा, अश्वनी मिश्र, अनुराग तिवारी, घनश्याम अग्निहोत्री, विनोद कुमार शुक्ल, राकेश मिश्रा, बबलू सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष छैल बिहारी बाजपेयी, मुस्ताक अंसारी समेत तमाम अधिवक्ता शामिल हुए।