{"_id":"5defda658ebc3e87bc068d28","slug":"accident-lakhimpur-news-bly3874459138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। दो अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
थाना फरधान क्षेत्र में सोमवार की रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे निजी स्कूल के एक शिक्षक की मौत हो गई।
थाना नीमगांव के गांव पैला निवासी अखिलेश कुमार जाटव (34) एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। सोमवार की शाम वह बाइक से घर जा रहे थे। तभी लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर गांव गूमचीनी के पास उनकी बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव घर वालों को दे दिया। प्रभारी निरीक्षक फरधान विमल गौतम ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महंगापुर-पलिया। इब्राहिमपुरी गांव निवासी रामहरक की पत्नी धर्मावती संपूर्णानगर गईं थीं। वापसी में बस से घर आ रहीं थी। पुरानी चक्की बमनगर में बस से उतरने लगीं। इसी दौरान चालक ने बस को बढ़ा दिया जिससे वह कुचल गईं और उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद संपूर्णानगर इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मृतका के भाई सुरेश कुमार की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना के बाद सभी बसें अलग रूटों से होकर गुजरीं। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्कूली बस की टक्कर से अधेड़ घायल, सीएचसी में भर्ती
तिकुनिया। कोतवाली क्षेत्र के सुथाना बरसोला निवासी मन्नूलाल गुप्ता (55) को मंगलवार सुबह स्कूल बस ने बरसोला कला गांव तिराहे पर टक्कर मार दी। इस घटना में मन्नूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सीएचसी निघासन रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्कूल बस कब्जे में ले ली गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे कस्बा तिकुनिया निवासी मन्नूलाल गुप्ता कौड़ियाला रोड पर स्थित टांडा गांव में बनी गोशाला के लिए पैदल जा रहे थे इसी दौरान निघासन के ए बलान स्कूल की बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए। इस बीच मौका पाकर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर डॉयल 112 पुलिस ने मन्नू लाल गुप्ता को तिकुनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें निघासन सीएचसी के लिए रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया बस को कब्जे में ले लिया गया है और पीड़ित का इलाज निघासन सीएचसी में चल रहा है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।