फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Abdul Mannan showing the wonder of painting with pencil

पेंसिल से चित्रकारी का कमाल दिखा रहे अब्दुल मन्नान

Tue, 06 Sep 2022 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Abdul Mannan showing the wonder of painting with pencil
महापुरुषों की कलाकृतियों के साथ अब्दुल मन्नान।
बीते छह महीनों में बना चुके हैं 50 से ज्यादा स्केच
विज्ञापन

मैगलगंज। कस्बे के 12 वर्षीय बालक ने पेंसिल से चित्रकारी में ऐसा कमाल दिखाया कि जो देखता है वह तारीफ किए बगैर नहीं रह पाता।
मैगलगंज कस्बा नवाब मोहल्ला निवासी अब्दुल मन्नान 12 साल के हैं। उन्होंने पेंसिल से ऐसी चित्रकारी की कि तस्वीरें बोलती नजर आती हैं। छह महीने पहले तक अब्दुल मन्नान के लिए यह सपने जैसा था, लेकिन उसने अपनी प्रतिभा को निखारना शुरू किया।
शिक्षक दिवस पर उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का चित्र बनाया है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस इस नन्हें कलाकार ने कई क्रांतिकारियों के चित्र उकेरकर फोटो शूट कराई थी। अब्दुल मन्नान ने बीते छह महीनों में ही 50 से ज्यादा स्केच तैयार किए हैं। उन्होंने न सिर्फ खास शख्सियतों को कैनवास पर उतारा है, बल्कि अपनी कल्पना से कई ऐसी तस्वीरें भी तैयार की हैं जो किसी बड़े कलाकार को भी आश्चर्यचकित कर देती हैं।
विज्ञापन

अब्दुल के पिता मोहम्मद शरीफ बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक और मां ग्रहणी हैं। अब्दुल की मां बताती हैं कि गर्मियों की छुट्टियों में एक दिन ऐसे ही अकेले बैठा था। मैंने कहा, तुम आर्ट बनाया करते हो कुछ बनाकर दिखाओ। थोड़ी ही देर बाद उसने मेरा स्केच बनाकर तैयार कर दिया। तस्वीर और वास्तविकता में जरा भी अंतर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed