फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Abandoned plans to take advantage of women

बंद पड़ी योजना का लाभ लेने उमड़ीं महिलाएं

Mon, 12 Oct 2015 07:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 12 Oct 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
Abandoned plans to take advantage of women
एक वर्ष पूर्व जो योजना बंद हो गई है, उस योजना में अनुदान लेने के लिए सोमवार को करीब सौ से अधिक महिलाएं जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कार्यालय में उमड़ पड़ीं। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आईं ये महिलाएं करीब तीन घंटे तक फार्म जमा करने के लिए विभागीय कर्मचारियों से उलझी रहीं। हालात ऐसे हो गए कि महिलाओं को योजना के बंद होने का भरोसा दिलाने के लिए कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा करनी पड़ा।
विज्ञापन

हुआ यूं कि सुबह दस बजे कलक्ट्रेट स्थिति जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कार्यालय खुलते ही मोहम्मदी, मितौली, फूलबेहड़, महेवागंज, बिजुआ समेत कई क्षेत्रों से करीब सौ से अधिक महिलाएं हमारी बेटी उसका कल योजना का अनुदान पाने के लिए उमड़ पड़ीं। महिलाओं ने 50-50 रुपये खर्च कर कंप्यूटर से प्रार्थना-पत्र निकलवाया और उसके साथ अन्य दस्तावेज भी लगाया, लेकिन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने उनका आवेदन लेने से मना कर दिया। महिलाओं का कहना था कि दो दिन पहले तक इस योजना के अंतर्गत फार्म जमा किए गए हैं। वहीं विभागीय कर्मचारी इस बात पर अड़े थे कि हमारी बेटी उसका कल योजना वर्ष 2014 में ही बंद हो चुकी है। जिसका फार्म तक मिलना बंद हो गया है। करीब तीन घंटे तक चली गहमागहमी के बाद विवश होकर कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा किया तब जाकर महिलाएं वहां से गईं। वहीं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रियंका अवस्थी ने बताया कि हमारी बेटी उसका कल योजना एक साल पहले बंद हो गई। डीएम कार्यालय के बाहर इस संबंध में नोटिस बोर्ड भी चस्पा किया गया है। योजना के बंद होने के बाद आवेदन कैसे लिया जा सकता है।
विज्ञापन

निजी फायदे के लिए छली गईं महिलाएं  
कचहरी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि योजना बंद होने के बाद भी इसे महज निजी फायदे के प्रचारित किया गया। जिसके कारण दूरदराज गांवों से महिलाओं का समूह कचहरी योजना का लाभ लेने पहुंच गया। जहां फार्म और स्टांप के नाम पर महिलाओं से ठगी की गई। छुटभैया नेताओं और कुछ दलालों के कारण महिलाओं को न सिर्फ निराशा हाथ लगी बल्कि उनका पैसा और समय भी बर्बाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed