फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aartio with children Road Safety Week observed

एआरटीओ ने बच्चों के साथ मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह

Fri, 15 Jan 2016 07:00 PM IST
पलिया (लखीमपुर खीरी)
पलिया (लखीमपुर खीरी) Updated Fri, 15 Jan 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
Aartio with children Road Safety Week observed

विज्ञापन
 दि इंडियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारियां दीं।

प्रारंभिक चरण में परिवहन अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं लाएबा नूर व साक्षी कुशवाहा ने सड़क सुरक्षा से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा नौ की छात्रा रवनीश कौर ने सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रोजेक्टर पर अधिकारियों का मनमोह लिया। अगले चरण में छात्र-छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा पर आधारित निबंध तथा पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद लखीमपुर से आईं एआरटीओ श्वेता वर्मा व संजीव गुप्ता ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सड़क पर कुछ नियमों का पालन करके स्वयं को तथा दूसरों को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के बस चालकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए तथा उन्हें सेफ्टी स्टीकर, रिफ्लेक्टर  दिए। इसके पश्चात अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ऊषा एडी इमैंयुअल तथा प्रबंधक उमेश गुप्ता, नवीन गुप्ता ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed