फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aarti Rana reached Kheri with Nari Shakti Award

नारी शक्ति पुरस्कार लेकर खीरी पहुंचीं आरती राना

Thu, 10 Mar 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Aarti Rana reached Kheri with Nari Shakti Award
आरती राना को सम्मानित करते डीएम।
डीएम ने स्वागत कर दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बुधवार की सुबह खीरी की आरती राना नारी शक्ति पुरस्कार लेकर अपने गृह जनपद पहुंचीं, जहां डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने उनका स्वागत किया।
डीएम ने अपने कैंप कार्यालय पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर नारी शक्ति सम्मान से नवाजे जाने की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लायजनिंग ऑफिसर परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजाति विकास यूके सिंह मौजूद रहे।
डीएम ने दुधवा के जंगलों में आबाद गोबरौला गांव की थारू जनजाति समुदाय की नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त आरती राना से काफी देर तक बातचीत की। डीएम ने कहा कि उम्मीद है कि आप इसी प्रकार नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में अनूठे व अभिनव प्रयास जारी रखेंगी। इसके लिए प्रशासन आपको हर संभव मदद दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में हुए एक समारोह में वर्ष 2020 और 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किए, जिसमें दुधवा के जंगलों में आबाद गोबरौला गांव की थारू जनजाति की आरती राना भी नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed