फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AAP leader Sanjay Singh met Raman Kashyap's family

रमन कश्यप के परिजन से मिले आप नेता संजय सिंह

Thu, 07 Oct 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh met Raman Kashyap's family
प्रेस को संबोधित करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

मृत पत्रकार के भाई पवन बोले, पुलिस ने की नाइंसाफी
विज्ञापन

बोले, समय रहते मिला होता इलाज तो बच सकती थी भाई की जान

निघासन। रविवार को तिकुनिया बवाल में कस्बे के पत्रकार रमन कश्यप की मौत के बाद बुधवार की शाम आप नेता संजय सिंह और राघव चड्ढा ने उनके घर जाकर परिजन से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिजन ने आप नेताओं से अपनी व्यथा और पुलिस उत्पीड़न की कहानी कही।
बुधवार की शाम छह बजे निघासन में पत्रकार रमन कश्यप के घर आप नेता जब पहुंचे तो रमन के पिता रामदुलारे ने उन्हें बताया कि मुआवजा तो मिला है, लेकिन अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि तिकुनिया कोतवाल उनसे इधर उधर की बात करते हैं। भाई पवन कश्यप ने कहा कि तिकुनिया कोतवाल के व्यवहार से वह बहुत परेशान हैं। फोन वह उठाते नहीं हैं। अगर पुलिस उन्हें प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करा देती तो भाई रमन की जान बच जाती। इस पर संजय सिंह ने कहा कि प्रशासन कह रहा है कि पीड़ित परिजन का सरकार से समझौता हो गया है। इस पर भाई पवन ने बताया कि मांगों पर उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला है। सिर्फ एसडीएम के कहने पर मुआवजा मिला है।
विज्ञापन

पवन ने तिकुनिया कोतवाल को भाई की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि दोपहर तीन बजे की घटना है और उन्होंने छह बजे शव वाहन से भाई को मॉर्चुरी लखीमपुर भेज दिया। बताया कि वहां से 100 मीटर की दूरी पर पीएचसी थी, लेकिन सीएचसी निघासन के सामने से गुजर कर सीधे शव लखीमपुर भिजवा दिया। किसी डॉक्टर से परीक्षण नहीं कराया। अगर उन्हें प्राथमिक इलाज मिला होता तो वह बच सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि रात 12 बजे फोन आता है कि एक डेडबॉडी मॉरचुरी में लावारिस पड़ी है। आप देख लीजिये जाके। बताया कि रात तीन बजे जब वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां भाई रमन के सिर से ताजा खून निकल रहा था, जिसे देखकर ऐसा लगता था कि अभी थोड़ी देर पहले ही उनकी मौत हुई है। उधर, एसडीएम ओपी गुप्ता ने कहा कि रमन की पीएम रिपोर्ट आ गई है, लेकिन परिजन को सौंपने की बात पर वह चुप्पी साध गए। वहीं आप पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पंजाब के सह प्रभारी और राजेंद्रनगर दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तिकुनिया कांड के पीड़ितों से विपक्षी दल के नेताओं को मिलने न देना, इंटरनेट सेवा बंद करवा देना, इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार तिकुनिया का रहस्य सामने आने देना नहीं चाहती।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग

गोला गोकर्णनाथ। बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर तिकुनिया कांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने की मांग की है। इस मौके ओमकार पटेल, अमन सोनी, संदीप वर्मा, पुष्कर वर्मा, तेजराम, लालाराम, आदेश कुमार, सियाराम, राधे बाजपेई, साकेत वर्मा, गुफरान अली, रामचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed