फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Aadhaar cards of more than 99 thousand children pending on the portal

Lakhimpur Kheri News: पोर्टल पर 99 हजार से ज्यादा बच्चों के आधारकार्ड लंबित

Thu, 27 Jun 2024 03:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar cards of more than 99 thousand children pending on the portal
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ड्रेस, जूता मोजा के लिए 1200 रुपये की धनराशि मुहैया कराई जाती है। यह धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजी जाती है। डीबीटी के माध्यम से भेजी जाने वाली धनराशि के लिए बच्चे और अभिभावक का आधार अपडेट होना चाहिए। अब तक करीब 99 हजार के आस पास छात्र-छात्राओं के आधार लंबित हैं, इससे धनराशि पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों के बाद एक जुलाई से स्कूल अपने निर्धारित समय से खुलेंगे। बच्चे स्कूली बैग, जूते मोजे और ड्रेस में नजर आएं, इसके लिए हर साल डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि दी जाती है। डीबीटी के माध्यम से भेजी जाने वाली धनराशि को लेकर बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपडेट कराया जा रहा है। 28 जून तक आधार का अपडेशन होना है।
विज्ञापन

जिले में अभी 99,206 ऐसे बच्चे हैं, जिनका आधार पोर्टल पर लंबित दिखाई दे रहा है। लिहाजा इन बच्चों को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद न के बराबर है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि निर्धारित समय में डाटा अपडेशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। आंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो 4,43,233 छात्र-छात्राओं की सूची अपडेट की गई है। करीब 2474 बच्चों के आधार अपडेट नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

40,126 छात्र-छात्राओं के पास आधार ही नहीं हैं। विभाग ने कुल 3,56,418 छात्र-छात्राओं का आधार सत्यापन किया है। 3,38,611 ऐसे आधार हैं, जिन्हें अपडेट किया जा चुका है। माना जा रहा है कि एक जुलाई से पहली बार में तीन लाख से ज्यादा बच्चों को योजना का लाभ मिल जाएगा। वहीं बीईओ और शिक्षकों की लापरवाही से 99 हजार आधार कार्ड लंबित हैं।
शिक्षक स्तर से लंबित हैं 95,622 आधार
पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 95,622 आधार कार्ड ऐसे हैं, जो शिक्षक स्तर से लंबित हैं। इसके अलावा 2773 खंड शिक्षा अधिकारी और सबसे कम बीएसए स्तर से 811 छात्र-छात्राओं के आधार लंबित दिख रहे हैं। कुल मिलाकर इन्ही 99 हजार से ज्यादा बच्चों की धनराशि लटक सकती है।

-----------------------
पहले बैच में तीन लाख से ज्यादा बच्चों को जूता-मोजा की धनराशि भेज दी जाएगी। लंबित आधार को अपडेट किया जा रहा है। शिक्षकों को लापरवाही न करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed