फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A youth was beaten to death in Tanaja village

Lakhimpur Kheri News: तनाजा गांव में युवक की पीटकर की हत्या

Tue, 29 Jul 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A youth was beaten to death in Tanaja village
शारदानगर/फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी)। शारदानगर थाना क्षेत्र के तनाजा गांव में शराब और जाति सूचक टिप्पणी को लेकर दबंगों ने दलित युवक की पीटकर हत्या कर दी। गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने देर शाम तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी जयप्रकाश गौतम (35) पुत्र मल्लू गौतम मंगलवार शाम पांच बजे घर से शारदानगर गए थे। लाैटते समय गांव के ही कुछ लोगों से शराब और जाति सूचक टिप्पणी को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गांव के ही जय सिंह, मंगल सिंह, निक्कू सिंह, गुरपेज सिंह ने जयप्रकाश पर लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

युवक को पिटता देख आसपास के लोगों ने परिजन को सूचना दी। दौड़ते हुए परिजन बचाने पहुंचे। बीच बचाव कर जयप्रकाश को उठा कर घर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कर तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव नहीं उठाने दिया। फिलहाल पुलिस मान मनौवल में जुटी है।


बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
तनाजा गांव में दलित युवक की पीटकर हुई हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक युवक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को दो वक्त की रोटी खिलाता था। मृतक के पास पांच बीघा जमीन है। उसके तीन बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed