फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A youth from Majhgain died in the de-addiction center of Andeshnagar

Lakhimpur Kheri News: अंदेशनगर के नशा मुक्ति केंद्र में मझगईं के युवक की हुई मौत

Wed, 16 Jul 2025 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
A youth from Majhgain died in the de-addiction center of Andeshnagar
मझगईं। क्षेत्र के धर्मापुर निवासी एक युवक की फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के अंदेशनगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि वह तीन पूर्व अपने भाई से मिलने गया था, लेकिन वहां उससे मिलने नहीं दिया गया। परिजनों ने केंद्र के कर्मचारियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है और उसी से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

धर्मापुर गांव के ओमप्रकाश (40) को नशा अधिक करने के कारण अंदेशनगर के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। धर्मापुर के पूर्व प्रधान विजय सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश नशे का आदि था और अंदेशनगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उसे नौ दिन पहले ही भर्ती कराया गया था। सोमवार को केंद्र से दोपहर एक बजे फोन आया कि उसकी हालत खराब है। इसके बाद भाई शिवकुमार केंद्र पर पहुंचा और कर्मचारियों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि ओमप्रकाश को जिला अस्पताल लेकर गए हैं। इस पर शिवकुमार जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन बाद में बताया गया कि ओमप्रकाश को लखनऊ लेकर चले गए हैं। जब वह लखनऊ पहुंचा तो वहां पता चला कि उसे वापस जिला अस्पताल भेज दिया गया। जब शिवकुमार जिला अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि ओमप्रकाश के शव को नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी लावारिस हालत में छोड़कर चले गए हैं। इसके बाद शिवकुमार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई शिवकुमार ने पूरे मामले की छानबीन करने के साथ ही उसके भाई की मौत के कारणों का पता लगाए जाने की मांग की है। इस बारे में थाना प्रभारी मझगईं राजू राव ने बताया कि काफी दिनों से मृतक का नशा मुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा था। घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


इधर, नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी सीमा वर्मा ने बताया कि ओमकार नशीले कैप्सूल का सेवन करता था। एक साथ 40-50 कैप्सूल खा जाता था, जिससे उसे झटके भी आते थे। सोमवार को सहयोगी ने फोन कर बताया कि ओमकार के सीने में तेज दर्द उठा है तो उसे ग्लूकोज देने की सलाह दी और फ़ौरन केंद्र पहुंचकर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने में देर देख उसे गाड़ी से लेकर मोतीपुर स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने जांच कर मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed