{"_id":"665640edabad8e0c9703f346","slug":"a-young-man-who-went-to-work-as-a-laborer-died-under-suspicious-circumstances-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-120997-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
बेटे सुधीर की मौत पर विलाप करती मां छबीली। संवाद
ओयल। ठेके पर टेंट का काम करने गए मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने कार्रवाई न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया।
चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा ओयल देहात के मजरा लोनपुरवा निवासी छबीली ने तहरीर देकर बताया है कि उसका 19 वर्षीय पुत्र सुधीर एक दर्जन साथियों के साथ 15 दिन पूर्व दिहाड़ी पर रैलियों में टेंट का काम करने गया था। 27 मई को सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है।
पुलिस ने मृतक सुधीर के साथ मजदूरी करने गए गांव निवासी प्रदीप, कुलदीप, अनिल व श्रीकृष्ण आदि लोगों से पूछताछ की। साथियों ने बताया 26 मई को जिला मऊ में उसने टेंट लगवाया था। देर रात सभी अलग-अलग स्थानों पर सो गए। 27 मई की सुबह सभी नींद से जागे तो देखा एक मजदूर लापता है तो उसकी खोज करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच टेंट से कुछ दूरी पर सुधीर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिट्टी से सना हुआ मिला। शव मिलने से साथियों में हड़कंप मच गया। साथियों ने इसकी सूचना ठेकेदार को दी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव उसके साथी वाहन से गांव लेकर आए। परिवार वालों ने सुधीर को संग लेकर गए गांव के युवक पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए चौकी ओयल में लिखित तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस के देरी से पहुंचने से नाराज परिवार वाले पहले थाने गए।
दोपहर करीब एक बजे थाना खीरी प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और परिजन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन मृतक के परिजन युवक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। परिवार वालों और ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने मौके पर प्रदीप, कुलदीप, अनिल आदि को बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।