फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man who went to take bath in the canal died by drowning

Lakhimpur Kheri News: नहर में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत

Mon, 14 Jul 2025 10:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to take bath in the canal died by drowning
फरधान। थाना क्षेत्र के तहत शारदा ब्रांच की नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हुई है। साथ में नहाने आए युवक मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने नहर में डूबने की सूचना पुलिस को दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के कपड़े और एक मोबाइल नहर किनारे खड़े ई-रिक्शा में रखे मिले।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र शारदा नहर ब्रांच की नहर में कैमाखादर गांव के पास एक युवक आयु करीब 25 वर्ष डूब गया। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक अन्य साथियों के साथ नहाने आया था। नहर किनारे ई-रिक्शा खड़ा करके उसी में कपड़े, मोबाइल आदि सामान रखकर नहाने लगा। जानवर चरा रहे आसपास के लोगों ने निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और गांव के ही गोताखोरों ने ज़ब तक युवक को खोजकर बाहर निकाला, तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि युवक कपड़े ऊपर निकालकर नहर में नहाने कूदा था। गहरे पानी में पहुंच जाने से डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed