{"_id":"67d8627c7a43e5a8db0b5212","slug":"a-young-man-who-went-to-take-bath-in-sharda-canal-died-by-drowning-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-141469-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा नहर में नहाने गए युवक की डूबने मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा नहर में नहाने गए युवक की डूबने मौत
विज्ञापन
पसगवां। शारदा नहर में नहाने गए एक युवक की झाल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम खरगापुर निवासी रामकिशुन के 18 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार सोमवार को गांव के ही वीरू, रवि, सचिन, सरोज और अगम के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर पसगवां के निकट शारदा नहर की झाल में नहाने गया था। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे धर्मेंद्र कुमार का पैर फिसल गया।
इससे वह गहरे पानी में चला गया। अन्य युवकों ने भागकर घर वालों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डूबे युवक धर्मेंद्र को पानी से बाहर निकालकर सीएचसी पसगवां लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया।