फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man who went to take a bath in a canal with his friends died by drowning

Lakhimpur Kheri News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Wed, 17 Jul 2024 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath in a canal with his friends died by drowning
शारदा ब्रांच नहर में शव की तलाश करते गोताखोर। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी एक युवक की नहर में डूबकर मौत हो गई है। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था।
विज्ञापन

अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग के निकट मोहल्ला ऊंची भूड निवासी 25 वर्षीय सुमित अपने दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर अलीगंज रोड स्थित शारदा ब्रांच नहर में नहाने गया था। बताते हैं कि नहर में पानी न होने से वह नहाने के लिए जंगल के अंदर नहर की झाल पर चला गया। जहां वह डूब गया। सूचना पर परिजन और पुलिस के लोग मौके पर पहुंचे।
गोताखोरों ने देर रात तक तलाश की। अगले दिन मंगलवार की सुबह 9:00 बजे के करीब नहर के पानी से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां सुशीला देवी का कहना है कि कुछ लड़के उसे घर से बुला कर ले गए थे। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। सुमित की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी सुमन देवी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


तालाब में डूबकर युवक की मौत



ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के अमिलाहार गांव में मंगलवार को छोटे लाल (35) की तालाब में डूबकर मौत हो गई है।



पुलिस के अनुसार, ग्राम अमिलाहार निवासी छोटेलाल का मकान तालाब के किनारे है। उसके घर के सामने छप्पर पड़ा है। मंगलवार सुबह छोटेलाल किसी काम से छप्पर के नीचे गया था। तभी अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा। गांव वालों ने जब तक पानी से बाहर निकला पानी में डूबकर उसकी मृत्यु हो चुकी थी। छोटेलाल की अचानक हुई मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed