फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger killed young man in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur kheri: बाघ ने एक और युवक की ली जान, इस साल यह पांचवीं मौत; ग्रामीणों में दहशत

Fri, 08 Dec 2023 01:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 08 Dec 2023 01:01 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में बाघ का आतंक थम नहीं रहा। बेलरायां उत्तर निघासन रेंज में बाघ ने एक युवक को मार डाला। इस साल जिले में बाघ के हमले से यह पांचवीं मौत है। 

विज्ञापन
Tiger killed young man in Lakhimpur Kheri
जंगल मार्ग पर बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में बेलरायां उत्तर निघासन रेंज में एक बार फिर से बाघ की दहशत है। बृहस्पतिवार को खेतों में पशु चराने गए खैरटिया निवासी युवक को बाघ ने मार डाला। वन विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार को जरूरी सहायता देने का आश्वासन दिया। बता दें कि इससे पहले 17 जून को इसी इलाके में बाघ ने एक युवक को मार डाला था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे ग्राम पंचायत खैरटिया के मजरा नया पिंड निवासी भोला सिंह (38) पुत्र लक्खा सिंह जंगल किनारे खेतों में पशु चराने गया था। इसी बीच पीछे से आए बाघ ने भोला सिंह पर हमला बोल दिया। भोला सिंह की गर्दन पकड़कर बाघ जंगल की ओर खींचकर ले जाने लगा। भोला सिंह ने शोर मचाना शुरू किया, तो आसपास के लोगों ने भी शोर मचाया।
विज्ञापन


बाघ के हमले में टूट गई थी गर्दन 
लोगों का शोर सुनकर बाघ भोला सिंह को छोड़कर भाग गया। हालांकि गर्दन टूटने से भोला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग व पुलिस ने जांच पड़ताल की। तिकुनिया प्रभारी मनोज सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर निघासन रेंज के रेंजर भूपेंद्र ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर है। पीड़ित के साथ जो भी न्याय हो सकेगा, वह किया जाएगा। जबकि, बाघ हमले से इलाके में फिर से दहशत फैल गई है।

छह महीने बाद फिर बाघ की दहशत
मझरा पूरब जंगल में बाघ ने बीते छह माह पहले ही 17 जून को ग्राम डुमेड़ा निवासी शिवकुमार 28 को अपना शिकार बनाया था। छह महीने बाद अब फिर से इलाके में बाघ की दहशत हो गई है।

गांव वालों का कहना है कि छह महीने से हालात सामान्य थे, लेकिन बृहस्पतिवार की घटना से एक बार फिर से दहशत बढ़ गई है। ग्राम पंचायत खैरेटिया के प्रधान परगटसिह बताते हैं कि लगभग सभी मृतकों को घायलों को मुआवजा वन विभाग सरकार द्वारा दिया गया है। उनके गांव के निवासी हरमीत सिंह पांच लाख रुपये में से चार लाख रुपया मिला है, जबकि एक लाख रुपया अभी नहीं मिला है।

बाघ ने इस साल चार लोगों को घायल किया
1- 27 मार्च 2023 को खेत देखने गए खैरटिया निवासी कश्मीर सिंह को अप्रैल 2023 को बंदरहिया जंगल में बाघ ने घायल किया।
2- 13 अप्रैल को मझरा पूरब निवासी कुलवंत सिंह खेत में गन्ना छीन रहे थे। इस बीच बाघ ने हमला कर घायल कर दिया।
3- 23 मई को ढखेरवा खालसा निवासी महबूब आलम और मजरा पूरब निवासी मक्खन सिंह पर बाघ ने उस समय हमला बोल दिया था, जब वह अपने गन्ने की खेत में बुआई कर रहे थे।
4- 23 जून को ग्राम पंचायत दरलाजपुर के मजरा गांव कवि नगर निवासी यादवेंद्र सिंह व मनजीत सिंह को खेत में गन्ने की खाद डालते समय गंभीर रूप से बाघ ने हमला कर घायल कर दिया।

इस साल पांच लोगों की मौत
1- 31 मार्च 2023 को बाबा पुरवा गांव निवासी प्रीतम सिंह को बाघ ने हमला कर खेत में मार डाला।
2- 18 अप्रैल 2023 को खैरेटिया निवासी हरमीत सिंह को भी खेत में निवाला बना लिया।
3- 23 अप्रैल 2023 को ग्राम सनखेड़ा निवासी आकाश को बाघ ने हमला कर निवाला बनाया।
4- 8 जून2023 को मजरा पूरब के गांव औधसिया निवासी शिवकुमार को गन्ने के खेत में घास काटते समय बाघ ने हमला कर मार डाला।
5- 7 दिसंबर को ग्राम पंचायत खैरेटिया के मजरा गांव नया पिंड निवासीभोला सिंह पुत्र लक्खा सिंह को मवेशी चराते समय बाघ ने मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed