फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man who went to drink water was dragged into the river by a crocodile.

Lakhimpur Kheri News: पानी पीने गए युवक को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ

Thu, 06 Jun 2024 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to drink water was dragged into the river by a crocodile.
मगरमच्छ के हमले के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण।संवाद
बिजुआ। पशु चराने गए एक युवक को पानी पीने के दौरान मगरमच्छ शारदा नदी में खींच ले गया। कई घंटों तक परिजनों को घटना की जानकारी नहीं हुई। जब पशु स्वयं घर पहुंच गए और युवक नहीं पहुंचा तो मंगलवार की शाम परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात ज्यादा होने पर कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह परिजनों ने युवक की फिर तलाश शुरू की तो घटनास्थल से करीब 600 मीटर दूर अधखाया शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

रेवतीपुरवा निवासी बालकराम का 30 वर्षीय पुत्र बबलू मंगलवार को शारदा नदी के किनारे पशुओं को चराने गया था। ग्रामीणों के अनुसार, प्यास लगने पर वह शारदा नदी में पानी पी रहा था। तभी नदी में मौजूद मगरमच्छ उसे पानी में खींच ले गया। घरवालों को शाम तक जानकारी नहीं हो पाई। देर शाम पशुओं के घर पहुंचने पर बबलू के लापता होने की जानकारी हुई। बुधवार तड़के लोगों ने फिर बबलू की तलाश शुरू की तो घटनास्थल से लगभग 600 मीटर दूर शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

शरीर के कुछ हिस्सों को मगरमच्छ खा गया था। क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले की यह पहली घटना है। नदी किनारे बसे गांवों में मगरमच्छ की वजह से भय का माहौल है। बिजुआ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भीरा रेंजर राजकुमार शर्मा ने बताया कि नदी में मगरमच्छ हैं। किसी पर भी हमला कर सकते हैं। लोगों को नदी में नहीं घुसना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी तालाब में मगरमच्छ होता तो पकड़ा जा सकता था, लेकिन नदी में पकड़ना मुश्किल होता है। नदी में सावधानी के साथ ही घुसना चाहिए। परिवार के लोग प्रार्थनापत्र देंगे तो आश्रित को मुआवजे के लिए संस्तुति की जाएगी।

-----------------------------------
वन विभाग नहीं पकड़ सका मगरमच्छ, खुद ही बचना होगा

सुबह से शाम तक वनकर्मी कर रहे गश्त, जलकुंभी की वजह से हो रही देरी
मझगईं। नयापुरवा में ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाला मगरमच्छ अनुमति न मिलने के कारण अभी तक वनकर्मियों की पकड़ में नहीं आ सका है। ग्रामीणों में भय फैला है और डर के मारे ग्रामीण तालाब किनारे जाने से कतरा रहे हैं। वनकर्मी सुबह से लेकर देर रात तक गश्त कर रहे हैं।

मझगईं क्षेत्र के चौरी गांव के पास स्थित नाले में पानी के ऊपर जलकुंभी होने से मगरमच्छों ने अपना घर बना लिया है। करीब एक माह पूर्व एक मगरमच्छ ने नयापुरवा गांव के ग्रामीण चौधरी पर हमला कर दिया और उसे गहरे पानी के अंदर खींच ले गया। करीब सात घंटे बाद चौधरी का शव मिला था।
ग्रामीणों के अनुसार, नाले में करीब आधा दर्जन से अधिक मगरमच्छ हैं। वन विभाग के रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि नाले में एक-दो मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। चेतावनी का बोर्ड भी लगाया है। देर रात तक गश्त की जा रही है। पिंजड़ा और उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद मगरमच्छ को पकड़ने का काम शुरू किया जाएगा।

मगरमच्छ के हमले के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण।संवाद

मगरमच्छ के हमले के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed