फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man was swept away in the flowing water on the Rapta bridge and died

Lakhimpur Kheri News: रपटा पुल पर बह रहे पानी में युवक बहा, मौत

Tue, 09 Jul 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
A young man was swept away in the flowing water on the Rapta bridge and died
घटनास्थल पर लगी भीड़-स्रोत ग्रामीण
लखीमपुर खीरी। धौरहरा-बबुरी मार्ग पर रपटा पुल पर बह रहे पानी से निकलने के दौरान गांव कुम्हेना निवासी युवक साइकिल समेत बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई। कुछ देर बाद युवक का शव नाले से बरामद हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र धौरहरा के कुम्हेना गांव निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र हरद्वारी लाल सुबह 11 बजे आर्यावर्त बैंक शाखा से रुपये निकालने साइकिल से धौरहरा आ रहा था। रास्ते में बबुरी-धौरहरा मार्ग पर रपटा पुल पर नाले का पानी बह रहा था। पुल पार करते समय मनोज की साइकिल तेज धार में बहने लगी। साइकिल संभालने के चक्कर में वह नाले में बहकर डूब गया। पता चला तो ग्रामीण जमा हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक पुल से गिरकर नाले में डूब गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed