{"_id":"6894f94ed6f288d3c10780fd","slug":"a-young-man-was-swept-away-by-the-strong-current-of-water-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-152664-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पानी के तेज बहाव में बहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पानी के तेज बहाव में बहा युवक
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। मुड़िया पूजागांव निवासी शिवरतन का 35 वर्षीय पुत्र बाबू राम बृहस्पतिवार सुबह दस बजे घर से तटबंध पार खेत देखने गया था। 11:00 बजे वापस घर के लिए निकला। तटबंध से मुड़िया जाने वाले रास्ते के रपटा पुल पर बाढ़ के पानी के तेज बहाव में पैर फिसलने से संभल न सका और पानी में लापता हो गया। स्थानीय राहगीरों ने उसे बचाने की कोशिश की, पर बहाव और पानी अधिक होने से उसका पता नहीं लगा। फूलबेहड़ पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने बताया, रपटा पुल पर पानी की तेज धार में युवक बह गया है। खोजबीन की जा रही है। संवाद
तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव पिपरिया कप्तान में बुधवार की शाम 40 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गांव पिपरिया कप्तान में तालाब में वर्षा के कारण अत्यधिक पानी भर जाने से एक व्यक्ति डूब गया। गोताखोरों की मदद से तालाब से शव निकलवाया गया। मृतक की पहचान गांव के लोगों ने 40 वर्षीय रमाकांत उर्फ मुंशी निवासी ग्राम पिपरिया कप्तान के रूप में की है। संवाद