{"_id":"6939b6e399acb2a46b07a177","slug":"a-young-man-was-shot-in-a-minor-dispute-seriously-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-163244-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मामूली विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मामूली विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर घायल
Wed, 10 Dec 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी द्वारा किए गए फायर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली कमर के नीचे जांघ में लगने से गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, राजपुर निवासी बृजलाल यादव के 22 वर्षीय पुत्र रामसिंह का किसी बात को लेकर पड़ोसी ओरीलाल से विवाद हो गया। विवाद के दौरान ओरीलाल ने अवैध असलहे से रामसिंह पर सामने से फायर झोंक दिया। गोली सीधे बाईं जांघ में जा लगी।
सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना प्रभारी विवेक कुमार उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल रामसिंह को तुरंत रमियाबेहड़ सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और घटना की जांच की जा रही है। फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया है।