{"_id":"69935fbd3deff44ed60fd3d5","slug":"a-young-man-was-allegedly-beaten-and-hung-from-a-tree-over-a-land-dispute-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-168387-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जमीन विवाद में युवक को पेड़ से लटकाकर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जमीन विवाद में युवक को पेड़ से लटकाकर पीटने का आरोप
Mon, 16 Feb 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव नौरंगपुर में जमीन विवाद में युवक को पेड़ से लटकाकर पीटने का मामला सामने आया है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नौरंगपुर निवासी पम्मी देवी पत्नी तीरथ गौतम के अनुसार, शनिवार रात उनके पति घर के बाहर सोए थे। सुबह वह नहीं मिले। बाद में सूचना मिली कि वह रामलखन के बाग में पेड़ से लटके हैं। परिजन उन्हें उतारकर पहले सीएचसी खमरिया ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
होश में आने पर तीरथ ने बताया कि रात करीब तीन बजे जुगला उसे पुलिस बुलाने की बात कहकर घर से ले गया। आरोप है कि जुगला, उसके पिता परमेश्वर, भाई रमेश व रामपाल ने मारपीट कर हाथ बांधकर पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने जमीन को लेकर पुरानी रंजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है। थाना प्रभारी ईसानगर निर्मल तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।