फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man suffering from cancer committed suicide by hanging himself

Lakhimpur Kheri News: कैंसर की बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 24 May 2025 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A young man suffering from cancer committed suicide by hanging himself
मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। एक साल से कैंसर की बीमारी से परेशान युवक ने बृहस्पतिवार रात कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मां जब बेटे को दवा देने के लिए कमरे में गई तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निवासी 36 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार घर पर ही परचून की दुकान चलाते थे। करीब एक साल पूर्व वह बीमार हुए तो परिवार के लोगों ने उन्हें डॉक्टर को दिखाया। जांच में पता चला कि उनके पीठ में कैंसर है। इसके बाद से धर्मेंद्र काफी परेशान रहने लगे।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने उनका काफी उपचार कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। पीठ में उठने वाले असहनीय दर्द से वह काफी परेशान हो चुके थे। तीन-चार दिन पूर्व उनकी पत्नी मीरा ढाई साल के बेटे के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए मायके चली गईं। धर्मेंद्र घर पर अकेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात उन्होंने कमरे में कपड़े से फंदा लगाकर गले में डालकर कुंडे से लटक गए। सोने से पहले जब धर्मेंद्र की मां बेलावती उसे दवाई देने गईं, तो अंदर का दृष्य देख चीख पड़ीं। इसके बाद परिवार के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां की पेंशन से उसका गुजरबसर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed