फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man riding a bike died after being hit by a truck loaded with sugarcane

Lakhimpur Kheri News: गन्ना भरे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की गई जान

Fri, 21 Nov 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 21 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike died after being hit by a truck loaded with sugarcane
अमीरनगर। लालनगंज गांव में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक रामसागर (30 वर्षीय) की मौत हो गई। परिजन ने शव रखकर हंगामा करते हुए की कार्रवाई की मांग की। साथ ही ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव को उठाने से इन्कार कर दिया। करीब दो घंटे तक लालनगंज ककरहा मार्ग बंद रहा।
विज्ञापन

रामसागर सरसों पिरवाने के लिए बाइक से तिलकपुर जा रहे थे। तिलकपुर की ओर से कुंभी चीनी जा रहे गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। रामसागर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजन ने शव को उठाने से इन्कार कर दिया। सूचना पर मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र चौरसिया, अमीरनगर चौकी प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने-बुझाने के बावजूद परिजन मुकदमा दर्ज कराने जिद पर अड़े रहे। कोतवाली प्रभारी के मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देने के बाद परिजन माने तब जाकर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed