{"_id":"6a59269cd261c9eb26036195","slug":"a-young-man-from-karnataka-went-to-the-police-station-with-a-complaint-about-his-brother-in-laws-disappearance-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-180070-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कर्नाटक से साले के लापता होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कर्नाटक से साले के लापता होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा युवक
Fri, 17 Jul 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
फरधान। गूंगेपुर निवासी शिवशंकर ने बृहस्पतिवार देर शाम फरधान थाने पहुंचकर अपने चचेरे साले की तलाश न करने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया है।
शिवशंकर ने बताया कि उनका चचेरे साले अनुज कुमार को गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदपुर से पंचम कुमार अपने साथ कर्नाटक काम करने के लिए कहकर ले गया था, लेकिन पंचम अंबाला तक साथ गया उसके बाद वह वापस चला आया। पंचम घर वापस आ गया और बताया अनुज कर्नाटक चला गया। उस दिन से नौ माह हो गए है।
आरोप है कि जब से अनुज गया है तब उससे बात नहीं हुई और कर्नाटक से वापस नहीं आया। फोन भी बंद जा रहा है, जिसकी काफी खोजबीन की लेकिन कही पता नहीं चला। पीड़ित परिवार ने नौ महीने तक पुलिस को कोई सूचना भी नहीं दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे शिव शंकर ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया है। आरोप है कि अनुज का मोबाइल कल खुला था, जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गाड़ी से साथ चलने को कहा, जब वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने जाने से मनाकर दिया।
सीओ विवेक कुमार ने बताया कि युवक के गायब होने का स्थल गोला कोतवाली क्षेत्र का है। थाने पर कोई भी सूचना दर्ज न होना और घटना स्थल दूसरी जगह का होने की वजह से परिजनों को वहां सूचना देने के लिए कहा गया है।