फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man and his father were beaten up for allegedly peeping into a house

Lakhimpur Kheri News: घर में झांकने का आरोप लगा युवक और उसके पिता की पिटाई

Sat, 03 Oct 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A young man and his father were beaten up for allegedly peeping into a house
तरसेम सिंह। स्रोत: परिजन - फोटो : सांकेतिक
उचौलिया। नई बस्ती रूरा में घर में झांकने का आरोप लगाकर शुक्रवार शाम पिता-पुत्र को रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में वृद्ध का सिर फट गया और पैरों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

नई बस्ती रूरा निवासी तरसेम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह बेटे हरमन के साथ घर जा रहा था। रास्ते में जसवंत सिंह उर्फ जस्सा नेता निवासी नई बस्ती रूरा ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि जसवंत ने अपने दोनों बेटों संदीप सिंह उर्फ सोनू और तेजेंद्र सिंह के साथ मिलकर पिता-पुत्र से मारपीट शुरू कर दी। सिर और पैरों पर हमला कर तरसेम और हरमन को घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को सीएचसी पसगवां ले गए। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed