फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A woman was cheated of Rs 2 lakh 29 thousand by getting a fake deed done

Lakhimpur Kheri News: फर्जी बैनामा करवाकर महिला से दो लाख 29 हजार रुपये की ठगी

Thu, 12 Jun 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A woman was cheated of Rs 2 lakh 29 thousand by getting a fake deed done
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन का फर्जी बैनामा करवाकर महिला से दो लाख 29 हजार रुपये की ठगी के आरोप में धौरहरा पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव हसनपुर कटौली निवासी उमाशंकर की पत्नी सुधा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने गांव कमना निवासी नरेंद्र कुमार मौर्या, राम मित्तर मौर्या, दिनेश मौर्या, राजू मौर्या और राजेश मौर्या ने इंतखाब खतौनी दिखाकर गाटा संख्या 485 में 0.773 हेक्टेयर भूमि का सौदा किया। सुधा ने दो लाख 29 हजार रुपये में सात फरवरी को जमीन का बैनामा करवाया था लेकिन कब्जा नहीं किया था। आरोपियों ने गेहूं की फसल कटने के बाद कब्जा लेने के लिए कहा था। फसल कटने के बाद जब सुधा कब्जा लेने गईं, तो जानकारी हुई कि उनसे पहले संडौरा निवासी राम भार्गव जमीन का बैनामा करवा चुके हैं। इससे उनको धोखाधड़ी का पता लगा। इस बाबात प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने कहा कि विवेचना की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed