फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A woman returning from a wedding ceremony was robbed

Lakhimpur Kheri News: शादी समारोह से लौट रही महिला से लूट

Tue, 04 Mar 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
A woman returning from a wedding ceremony was robbed
लखीमपुर खीरी। शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस आ रही एक महिला के साथ लूट हो गई। बदमाश महिला के गले की सोने की चेन सहित बाली लूटकर फरार होने लगे। इसी दौरान महिला ने शोर मचा दिया तो राहगीरों ने घेर कर एक लुटेरे को पकड़ लिया। पुलिस दूसरे लुटेरे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के गांव मड़राही निवासी विष्णु अपनी पत्नी मानसी के साथ ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। सोमवार की शाम पांच बजे शादी निपटाने के बाद गांव वापस लौट रही थी। बताया जा रहा है कि ग्राम ढकवा स्थित बड़ी नहर के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से दो बाइक सवार लुटेरे ने उसकी बाइक रोक ली।
विज्ञापन

मामला समझ में आता इससे पहले ही गोली मार देने की धमकी देते हुए कान के दोनों सोने के बालियां और गले से सोने का माला लूट ली। घटना के बाद महिला ने मदद मांगी तो राहगीरों ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके पाकर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए आरोपी शिवम मिश्रा निवासी मरखापुर थाना खीरी की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान दूसरे साथी का नाम राजन सिंह निवासी मरखापुर बताया। पुलिस ने लुटेरे को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए लुटेरे के पास लूट का सामान भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed