फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A week later, homes remain flooded, roads infested with crocodiles

Lakhimpur Kheri News: एक सप्ताह बाद भी पानी से घिरे घर, मगरमच्छ से घिरी राह

Sat, 03 Oct 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A week later, homes remain flooded, roads infested with crocodiles
हिदायतनगर में मकानों के चारों ओर जलभराव। संवाद
लखीमपुर खीरी। घर से बाहर कदम रखते ही पानी और उसी पानी में मगरमच्छ का डर...शहर के कई मोहल्लों में करीब आठ हजार लोग एक सप्ताह से इसी परेशानी के बीच जी रहे हैं। गंगोत्री नगर में तीन फुट तक जलभराव है तो हिदायतनगर में बाढ़ का पानी रास्तों और घरों को घेरे है।
विज्ञापन

हिदायतनगर की करीब एक हजार आबादी मगरमच्छ दिखाई देने से दहशत में है। यहां बच्चों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। नगर पालिका इंजन और संपवेल से पानी निकाल रही है, लेकिन निचले इलाकों में हालात अब भी सामान्य नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

गंगोत्री नगर, पटेल नगर, बलदेव नगर, हिदायतनगर, शिव कॉलोनी, ईदगाह, सुंदरपुरम और कमलापुर समेत कई इलाकों में बारिश का पानी घरों तक पहुंच गया है। इन मोहल्लों की कुल आबादी करीब आठ हजार है। कई स्थानों पर लोग अब भी पानी के बीच से होकर आने-जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री नगर के हालात अब भी खराब हैं। गलियों में घुटनों तक पानी भरा है। कई मकानों के अंदर भी पानी मौजूद है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पानी के रास्ते सांप समेत अन्य जीव कई बार घरों में दिखाई दिए हैं। नगर पालिका ने यहां एक संपवेल और दो इंजन लगाए हैं, जो शुक्रवार को भी लगातार चलते रहे, लेकिन राहत फिर भी नहीं मिली।
शिव कॉलोनी में एक संपवेल और एक इंजन, जबकि सुंदरपुरम में एक संपवेल और एक इंजन लगाया गया है। नगर पालिका की टीम जलभराव कम करने के लिए लगातार पानी बाहर निकाल रही है। इसके बावजूद निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है।
------------
सुंदरपुर, ईदगाह और गंगोत्री नगर के निचले हिस्सों में जलभराव है। सभी जगह इंजन लगाए गए हैं और कई दिनों से लगातार पानी निकाला जा रहा है। इन मोहल्लों में संपवेल भी लगातार पानी निकाल रहे हैं। जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
-संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
----------
टीम को मौके पर भेजा गया है। जल्द रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सुरक्षित जगह छोड़ा जाएगा। उल्ल नदी नजदीक होने से बाढ़ के पानी के रास्ते मगरमच्छ आ सकते हैं। स्थानीय लोगों से पानी वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
-अरुण मोहन श्रीवास्तव, रेंजर
--------------
हिदायतनगर के पीछे बाढ़, रपटा पुल डूबा
हिदायतनगर के पीछे का इलाका उल्ल नदी के उफनाने से बाढ़ से घिरा हुआ है। महेवागंज जाने वाले रास्ते पर रपटा पुल के ऊपर करीब चार से पांच फुट पानी बहने से रास्ता बंद कर दिया गया है। आसपास के मकान और सड़क पानी में डूबी हुई हैं। यहां करीब 200 मकान पानी से प्रभावित हैं। हिदायतनगर की आबादी करीब एक हजार है। उल्ल नदी नजदीक होने के कारण नदी का पानी यहां तक पहुंच गया है। प्रशासन की ओर से इलाके में स्टीमर भी लगाया गया है। इलाके के लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी में अलग-अलग स्थानों पर कई बार मगरमच्छ दिखाई दिए हैं। इनकी संख्या की जानकारी नहीं हो पाई है। लोगों के मुताबिक मगरमच्छ के डर से बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। खेतों से होकर आने वाला पानी कई स्थानों पर सड़कों पर करीब दो फुट तक बह रहा है। लोग मजबूरी में वाहनों से धीरे-धीरे पानी पार कर रहे हैं।
--------------

जलभराव के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। पानी में मगरमच्छ दिखाई देने की बात सामने आने के बाद लोग और अधिक सावधानी बरत रहे हैं।
-मुजफ्फर, हिदायतनगर



मोहल्ले में कई दिनों से पानी भरा है। पानी में मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में डर का माहौल है। बच्चों को घर से बाहर निकालना भी मुश्किल हो गया है।
-असमा, हिदायतनगर



कई दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। घरों के आसपास पानी भरा होने से लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। पानी कम होने के बाद ही लोगों को राहत मिल सकेगी।

-महेश कुमार, गंगोत्री नगर

हिदायतनगर में मकानों के चारों ओर जलभराव। संवाद

हिदायतनगर में मकानों के चारों ओर जलभराव। संवाद

हिदायतनगर में मकानों के चारों ओर जलभराव। संवाद

हिदायतनगर में मकानों के चारों ओर जलभराव। संवाद

हिदायतनगर में मकानों के चारों ओर जलभराव। संवाद

हिदायतनगर में मकानों के चारों ओर जलभराव। संवाद

हिदायतनगर में मकानों के चारों ओर जलभराव। संवाद

हिदायतनगर में मकानों के चारों ओर जलभराव। संवाद

हिदायतनगर में मकानों के चारों ओर जलभराव। संवाद

हिदायतनगर में मकानों के चारों ओर जलभराव। संवाद

हिदायतनगर में मकानों के चारों ओर जलभराव। संवाद

हिदायतनगर में मकानों के चारों ओर जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed