{"_id":"68ebee1cb2da5dd4d9066cd8","slug":"a-wave-of-devotion-surged-in-the-grand-nagar-kirtan-yatra-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-158180-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भव्य नगर कीर्तन यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भव्य नगर कीर्तन यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Sun, 12 Oct 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
निघासन कस्बे से निकलती नगर कीर्तन यात्रा।संवाद
निघासन। इलाके के तिकोना फॉर्म गुरुद्वारे से रविवार को निकली भव्य नगर कीर्तन यात्रा में श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने के लिए मिला। यह यात्रा निघासन कस्बे से होते हुए कौड़ियाला घाट गुरुद्वारा तक निकाली गई।
गुरुद्वारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। संगत जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वातावरण ‘वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह’ के जयकारों से गूंज उठा। बम्हनपुर गुरुद्वारे पहुंचने पर लोगों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए पानी, फल और प्रसाद की व्यवस्था की। पूरे मार्ग पर सेवा भाव का अद्भुत नजारा देखने के लिए मिला।
गत वर्ष की तरह इस बार भी सिख समाज के सैकड़ों श्रद्धालु नगर-कीर्तन में शामिल हुए। यात्रा के दौरान सजे-धजे वाहन, निहंगों के करतब और बच्चों की ओर से पेश की गई धार्मिक झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। निघासन कोतवाल महेशचंद दल-बल के साथ यात्रा के दौरान मौजूद रहे। इस मौके पर अजीत सिंह, बलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, कमल सिंह, मलकीत सिंह, गुरविंदर सिंह, लवी और गोलू सहित क्षेत्र के सिख समाज के सदस्य मौजूद रहे।