फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A teenager who went to take bath in Sharda river with his friends drowned

Lakhimpur Kheri News: साथियों के साथ शारदा नदी में नहाने गया किशोर डूबा

Sat, 07 Jun 2025 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
A teenager who went to take bath in Sharda river with his friends drowned
धौरहरा। खमरिया थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी एक किशोर नहाते समय शारदा नदी में डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई है।
विज्ञापन

खमरिया थाना क्षेत्र के गांव मुन्नुपूरवा लालपुर निवासी बांकेलाल का 17 वर्षीय पुत्र सरोज शनिवार को अपने साथी रवि, सुरेंद्र और पप्पू के साथ जिला सीतापुर, थाना तंबौर क्षेत्र के गोनिया घाट स्थित शारदा नदी में स्नान करने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने उसकी खोजबीन की पर जब पता नहीं चल सका तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों के साथ पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं लगा है। एसडीएम धौरहरा राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed