फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A teenager who had come to see his farm drowned in the Sharda river.

Lakhimpur Kheri News: खेत देखने आया किशोर शारदा नदी में डूबा

Sun, 21 Sep 2025 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A teenager who had come to see his farm drowned in the Sharda river.
पलिया के कचनारा निवासी गायब ​शिवम।
पलियाकलां/भीरा। शारदा नदी पुल के पास खेत देखने दोस्तों संग आया एक किशोर शारदा नदी में डूब गया। दोस्तों ने घर पर जाकर सूचना दी। इसके बाद पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने उसकी नदी में तलाश शुरू की। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्टीमर से देर शाम तक किशोर की तलाश की जाती रही। तहसीलदार ने भी मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन


भीरा थाना क्षेत्र के कचनारा गांव निवासी हीरालाल का 13 वर्षीय पुत्र शिवम अपने दोस्तों के साथ शारदा नदी पुल के किनारे स्थित अपना खेत देखने आया था।
बताया जाता है कि इस दौरान तीनों दोस्त नदी में नहाने लगे। शिवम गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसको बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह असफल रहे। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। एनडीआरएफ की टीम भी आ गई। एनडीआरएफ टीम ने स्टीमर के जरिए शिवम की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

भीरा थाना प्रभारी गोपाल नारायण सिंह, तहसीलदार ज्योति वर्मा ने भी मौका मुआयना किया। एनडीआरएफ टीम को जल्द से जल्द किशोर की तलाश करने के लिए कहा। काफी तलाश के बाद देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सुबह आठ बजे वह घर से खेत देखने के लिए निकला था। पूर्वाह्न 11 बजे उसके डूबने की खबर पहुंची और सभी यहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन मिला नहर में डूबे युवक का शव





लखीमपुर। थाना खीरी क्षेत्र के गांव चाउपुर पड़री निवासी सानू (21) पुत्र दुन्नी बृहस्पतिवार की दोपहर घर से किसी काम के चलते निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी से उन्हें सानू के शारदा नहर में डूबने की बात पता चली। तीन तक चले तलाशी अभियान के बाद शनिवार देर रात उसका शव शारदा नदी की सहायक ब्रांच की पुल संख्या 26 के नीचे से बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संवाद

कक्षा नौ का छात्र है शिवम



भीरा। शारदा नदी में डूबा शिवम आदर्श जनता विद्यालय भीरा में कक्षा 9 का छात्र है। उसके पिता हीरालाल मुंबई में मजदूरी करते हैं। शिवम तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसकी बड़ी बहन रीतू 17 वर्ष और भाई दीपू 15 वर्ष का है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। हीरालाल के पास शारदा नदी के किनारे थोड़ी सी जमीन है, जिसमें अक्सर बाढ़ के कारण फसल नष्ट हो जाती है।




घटना की सूचना मिलते ही शिवम की मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मुंबई में पिता हीरालाल को जैसे ही खबर मिली, वे बेसुध हो गए। अब वे 1300 किलोमीटर का सफर तय कर घर की ओर निकल चुके हैं। संवाद

पलिया के कचनारा निवासी गायब शिवम।

पलिया के कचनारा निवासी गायब शिवम।

पलिया के कचनारा निवासी गायब शिवम।

पलिया के कचनारा निवासी गायब शिवम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed