फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A state-of-the-art wellness tourism center will be built near Dudhwa.

Lakhimpur Kheri News: दुधवा के पास बनेगा अत्याधुनिक वेलनेस टूरिज्म केंद्र

Thu, 13 Nov 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 13 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art wellness tourism center will be built near Dudhwa.
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। प्रदेश का प्रमुख इको टूरिज्म स्थल दुधवा नेशनल पार्क अब पर्यटन के क्षेत्र में नई पहल शुरू करने जा रहा है। लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी में लगभग पांच एकड़ क्षेत्रफल में ‘होलिस्टिक वेलनेस टूरिज्म’ थीम पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विशेष आवासीय पर्यटन इकाई विकसित की जाएगी। इससे इस क्षेत्र को वेलनेस टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए इको टूरिज्म विकास बोर्ड ने बीवीजी इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू किया है। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह पहल दुधवा को केवल वन्यजीव प्रेमियों का प्रमुख गंतव्य ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, प्रकृति और शांति के लिए आने वाले पर्यटकों को भी एक बेहतर अनुभव का केंद्र बनाएगी। यहां पर्यटकों के लिए विभिन्न श्रेणी के लग्जरी कॉटेज बनाए जाएंगे। ये कॉटेज न केवल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे। बल्कि प्रकृति के बीच सुकून भरा अनुभव भी देंगे। यहां पर्यटकों के विशिष्ट अनुभव के लिए खेलकूद, योग, ध्यान और वेलनेस आदि सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

इनकी बुकिंग पर्यटन विभाग और इको टूरिज्म विकास बोर्ड की वेबसाइट पर होगी। इस केंद्र के संचालन और अनुरक्षण की जिम्मेदारी बीवीजी इंडिया लिमिटेड की होगी। मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दुधवा न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश का एक प्रमुख इको डेस्टिनेशन है। यहां प्रस्तावित वेलनेस यूनिट घरेलू और विदेशी पर्यटकों को नया अनुभव देगी। इस परियोजना से दुधवा क्षेत्र में पर्यटन के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
थारू जनजाति को करीब से देखने का मिलेगा मौका
दुधवा के अत्याधुनिक वेलनेस टूरिज्म केंद्र बनने से पर्यटकों के लिए काफी सुविधाएं बढ़ जाएगी। हालांकि दुधवा के चंदन चौकी में पहले से ही शिल्पग्राम है। 14 थारू हट व एक वीआईपी गेस्ट हाउस है। अब वेलनेस टूरिज्म केंद्र ने सुविधाएं बढ़ने के साथ ही पर्यटकों को थारू जनजाति को और करीब से देखने के लिए मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed