फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A Seven year old innocent boy was mauled to death by stray dogs in Lakhimpur

UP: आवारा कुत्तों ने सात साल के मासूम को नोच कर मार डाला, पिता को खेत पर खाना देने गया था बालक

Sun, 06 Apr 2025 08:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सिकन्दराबाद (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, सिकन्दराबाद (लखीमपुर खीरी) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Apr 2025 08:26 PM IST
सार

बच्चा खेत पर खाना देकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने उसे घेर कर हमला करके नोच डाला। बच्चे को कुत्तों से घिरा देख राहगीरों ने उसे जब तक बचाने की कोशिश की, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
A Seven year old innocent boy was mauled to death by stray dogs in Lakhimpur
सूर्यांश का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन रेंज मोहम्मदी और थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में रविवार दोपहर पिता को खेत पर खाना देकर वापस घर लौट रहे ग्राम बिलहरी निवासी अंचल कुमार शुक्ला के सात बर्षीय बेटे सूर्यांश शुक्ला को आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला।

विज्ञापन

बताते हैं कि ग्राम बिलहरी निवासी अंचल कुमार शुक्ला अपने छोटे भाई अनुराग शुक्ला के साथ खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। अंचल कुमार का 7 वर्षीय बेटा सूर्यांश उन्हें खेत पर खाना देकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने उसे घेर कर हमला करके नोच डाला। बच्चे को कुत्तों से घिरा देख राहगीरों ने उसे जब तक बचाने की कोशिश की, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यांश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बालक की हुई अचानक मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों ने कोई कार्रवाई करने और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने बच्चों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed