{"_id":"6a415c928ca67168a80bd48e","slug":"a-road-with-divider-will-be-built-from-the-highway-to-chc-dhaurahra-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-178585-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हाईवे से सीएचसी धौरहरा तक बनेगी डिवाइडरयुक्त सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हाईवे से सीएचसी धौरहरा तक बनेगी डिवाइडरयुक्त सड़क
Sun, 28 Jun 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
धौरहरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा तक पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को जल्द जर्जर सड़क से राहत मिलेगी। हाईवे से सीएचसी तक करीब एक किलोमीटर लंबी डिवाइडरयुक्त सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है।
करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का टेंडर पूरा हो चुका है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। वर्षों से सीएचसी तक जाने वाला मार्ग गड्ढों और उबड़-खाबड़ सतह के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सबसे अधिक दिक्कत गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों और एंबुलेंस सेवाओं को होती है। बारिश में जलभराव और कीचड़ से हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।
नई डिवाइडरयुक्त सड़क बनने के बाद अस्पताल तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। इस मार्ग का उपयोग धौरहरा क्षेत्र के अलावा आसपास के कई गांवों के लोग भी करते हैं।
विज्ञापन
हाईवे से सीएचसी तक बनने वाली डिवाइडरयुक्त सड़क का लाभ केवल मरीजों और स्थानीय लोगों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल श्रीराम वाटिका धाम तक पहुंच भी सुगम होगी। बेहतर सड़क संपर्क मिलने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
लोगों के अनुसार, श्रीराम वाटिका धाम को संत गोस्वामी तुलसीदास की रचनास्थली माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने यहीं रामचरितमानस के बालकांड की रचना की थी। परिसर में मौजूद प्राचीन वटवृक्ष को भी उनके समय से जुड़ा माना जाता है, जो इस स्थल की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को दर्शाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -
श्रीराम वाटिका धाम और सीएचसी को जोड़ने वाली सड़क बनने से कस्बे सहित क्षेत्रवासियों को दोहरा लाभ होगा। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में सहूलियत मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
- रमाशंकर शुक्ल, धौरहरा
-- -- -- -- -- --
हाईवे से सीएचसी तक गड्ढों से भरी सड़क के कारण एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों में मरीजों को काफी परेशानी होती है। सड़क बनने से धौरहरा के विकास को गति मिलेगी।
- मुकेश गुप्ता, धौरहरा
-- -- -- -- -- -
टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। सड़क बनने से धौरहरा कस्बे सहित क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही श्रीराम वाटिका धाम तक पहुंच भी सुगम होगी।
- गौरव सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत धौरहरा